सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Blogger में Custom Robots Header Tags सेटिंग कैसे करे?

आज मैं ब्लॉगर ब्लॉग के लिए एक महत्वपूर्ण SEO tips लेकर आया हूं। यह पोस्ट उन ब्लॉगर के लिए है जिनका ब्लॉग ब्लॉगर प्लेटफार्म पर बना हैं और उन लोगों ने अभी तक अपने ब्लॉग के लिए Custom Robots Header Tags Setting नहीं की हैं। इस सेटिंग को करने के बाद आपका ब्लॉग और भी ज्यादा सर्च इंजन फ्रेंडली हो जायेगा और साथ ही आपके ब्लॉग का traffic भी बढ़ेगा और आपके ब्लॉग पोस्ट की indexing सर्च इंजन पर फ़ास्ट हो जाएगी।

इस पोस्ट के माध्यम से, आप अपने ब्लॉग में आसानी से Custom Robots Header Tags सेटिंग कर सकते हैं। कस्टम रोबोट हेडर टैग के बारे में जानने के लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा।

Custom robots header tag setting blogger

बहुत से नए ब्लॉगर्स जो ब्लॉगर पर अपना ब्लॉग तो बना लते है और बहुत सी पोस्ट भी लिखते हैं, लेकिन वे अपने ब्लॉग को SEO friendly नहीं बना पाते हैं क्योंकि उनके पास SEO के बारे में ज्यादा नॉलेज नहीं होता है। इसीलिए मैंने यह पोस्ट लिखा है ताकि नए ब्लॉगर अपने ब्लॉग में Custom Robots Header Tags की सेटिंग सही तरीके से कर सकें।

इस पोस्ट में, हम Custom Robots Header Tags के बारे में सब कुछ विस्तार से बताएंगे।

ब्लॉगर में crawler & indexing setting  में तीन section होते हैं -

1. Google search console
2. Custom robots.txt
3. Custom robots header meta tags

पिछले पोस्ट में मैंने custom robots.txt को add के बारे में बताया है। आप इस पोस्ट को यहां पढ़ सकते हैं ब्लॉगर में custom robots.txt को blogger में कैसे add करे?

Custom Robots header tags क्या है?


Custom Robots Header Tags ऐसे मेटा टैग हैं, जो हमें सर्च इंजन पर क्या इंडेक्स करना है और क्या नहीं इसके बारे में सर्च इंजन को इनफार्मेशन देते है।

हम जानते हैं कि कोई इंसान हमारे ब्लॉग के पोस्ट को सर्च इंजन पर indexing नहीं कर रहा है। ये सभी काम एक प्रोग्राम द्वारा किया जाता है जिसे हम वेब क्रॉलिंग या Bot के नाम से जानते हैं (इसे "स्पाइडर" भी कहा जाता है) ये Bots ब्लॉग पर अपडेट किये गए कंटेंट को इंडेक्स करने के लिए क्रॉलर या स्पाइडर को भेजता है और क्रॉलर सबसे पहले robots मेटा टैग को स्कैन करता हैं, और robots meta tags की सहायता से इसे पता चलता है कि इस साइट के किस कंटेंट को सर्च इंजन पर index करना है।

Custom robots header tags क्यों जरुरी है?

मान लीजिए आपके ब्लॉग पर एक पेज है जिसे आप सर्च इंजन पर इंडेक्स नहीं करना चाहते हैं, तो आप उस पेज को noindex meta tag का use करके block कर सकते हैं।

ब्लॉगर के कुछ पेज जैसे कि archive, label, search आदि जो हम सर्च इंजन पर indexing नहीं करना चाहते और हम ऐसे पेज को Custom Robots Header Tags की सहायता से indexing होने से रोक सकते हैं।

अब आप समझ गए होंगे की Custom Robots Header Tags ब्लॉग के SEO के लिए कितना आवश्यक है।

ब्लॉगर में Custom robots header की setting कैसे करे?


ब्लॉगर में Custom Robots Header Tags की Setting करने से पहले आपको कुछ बाते जानना जरुरी है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है -

Custom Robots Header Tags सेटिंग में 3 मुख्य section होते हैं -

1. Homepage
2. Archive and Search pages
3. Default for Posts and Pages

और प्रत्येक section में 10 Header tags के options दिए रहते हैं, पहले आप प्रत्येक टैग का क्या काम होता है इसके बारे में पढ़ लीजिये:

1. all

सभी टैग enable करने से सर्च इंजन आपकी साइट को स्वतंत्र रूप से इंडेक्स करता है, मतलब जो भी crawler स्कैन करेगा वो सब सर्च इंजन पर इंडेक्स हो जायेगा।

2. noindex

noindex का मतलब है कि रोबोट आपके ब्लॉग page को इंडेक्स नहीं कर सकता। आप crawler को noindex टैग जोड़कर pages को सर्च इंजन पर इंडेक्स करने से रोक सकते है।

यदि आप किसी पेज को search result नहीं दिखाना चाहते है तो noindex टैग का उपयोग कर सकते हैं।

3. nofollow

 यह tag आपके blog और links को search engine के द्वारा फॉलो नहीं करने देता है| और ना ही आप search इंजन पर index कर सकते हे।

4. none

 इस tag को use करने से search engine आपके blog को अनदेखा कर देगा yani ये robot tag आपके blog को search engine में  submit नहीं करने देता है।

5. noarchive

इस tag को उपयोग करने से हमारे blog के cache page को index नहीं करता है। क्योकि google सर्वर पर हमारे blog का cache सेव रहता है और यदि blog unavailable रहे तब भी cache से लोड कर देता है।

यदि आप cache page को नहीं दिखाना चाहते हैं, तो आप noarchive टैग का उपयोग कर सकते हैं।

6. nosnippet

आपने देखा होगा की  search results में  post के title और links के अलावा नीचे blog का कुछ part होता है इसे snippet कहा जाता है। यदि आप snippet को search result से हटाना चाहत है तो आप इस tag का use कर सकते है।

7. noodp

Google किसी भी पृष्ठ के लिए परिणाम प्रदर्शित करने के लिए Open Directory Project (ODP) का उपयोग करता है जिसमें पोस्ट शीर्षक और विवरण Google खोज परिणाम शामिल हैं

यदि आप अपनी साइट से ओडीपी खोज परिणामों को हटाना चाहते हैं तो आप noodp टैग का उपयोग कर सकते हैं।

यहां मैं आपको सुझाव देता हु कि आप noodp टैग का उपयोग करें ताकि आपकी पोस्ट सर्च results में ठीक से show हो।

8. notranslate

यदि आप अपनी साइट को किसी अन्य भाषा में अनुवादित करने से रोकना चाहते हैं, तो आप notranslate टैग का उपयोग कर सकते हैं।

9. noimageindex

यदि आप search  results में  ब्लॉग की images नहीं दिखाना चाहते हैं, तो noimageindex टैग का उपयोग करें।

10. unavailable_after

यदि किसी पोस्ट को आप index नहीं करना चाहते है पर अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए search results में दिखाना चाहते हैं और फिर बाद में उस पोस्ट को search result से हटाना चाहते हैं तो unavailable_after टैग का यूज़ कर सकते है। इस टैग में आप search result से पोस्ट को हटाने के लिए date सेट कर सकते हैं

Custom robots header tags की setting करे -


यदि आप अपने ब्लॉग के लिए Custom Robots Header Tags की सेटिंग करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए steps को फॉलो करें:

Step 1: अपना ब्लॉगर dashboard खोलें

Step 2: Setting में जाए → Search preference पर क्लिक करें  → crawler & indexing section में जाए।

Step 3: Custom Robots Header Tags में Edit लिंक पर क्लिक करें।

Step 4: अपने ब्लॉग के लिए Custom Robots Header Tags को enable करने के लिए Yes चुनें।

Step 5: अब आपको Custom Robots Header Tags सेटिंग के सभी options दिखेंगे।

नीचे दी गई image को देखो और जैसा कि मैंने इमेज में दिखाया है उसी प्रकार की सेटिंग्स अपने ब्लॉग के लिए करे।

Blogger Custom Robots Header Tags Setting Kaise Kare

Step 6: Save changes बटन पर क्लिक करें।

बधाई हो! आपने अपने ब्लॉगर ब्लॉग के लिए Custom Robots Header Tags Setting को सफलतापूर्वक कर लिया है।

यदि ब्लॉगर में Custom Robots Header Tags की Setting से related कोई सवाल या doubt है तो आप मुझसे पूछ सकते हैं।

Tags: Blogger, Blogspot, Custom Robots Header Tags, Blogger Setting, Blogger Search Preference Setting, SEO, Blog Search Engine Optimization

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PAN Card के लिए Online Apply कैसे करे?

अब पैन कार्ड बनवाना बहुत ही आसान हो गया है। आप घर बैठे इंटरनेट की मदद से पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अब पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है और ना ही किसी ब्रोकेर या एजेंट के जरिये अतिरिक्त पैसे देकर पैन कार्ड बनवाने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। अब ऑनलाइन सेवाएं आने के बाद आप घर बैठे ये काम सिर्फ सिर्फ 5 मिनिट में कर सकते है, जी हां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने Tax Information Network नाम की एक ऑनलाइन वेबसाइट शुरू की है जहा हम पैन कार्ड से जुड़े सभी काम ऑनलाइन कर सकते है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है और अभी तक पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। आपको बता दू की पैन कार्ड एक जरुरी डॉक्यूमेंट है, अगर आप जॉब या बिज़नेस करते है तो इनकम टैक्स भरने के लिए आपके पास पैन कार्ड होना बहुत जरुरी है। लेकिन आज के समय में हर किसी के पास पैन कार्ड होना चाहिए क्योकि पैन कार्ड का उपयोग हर जगह होने लगा है। पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की process बताने से पहले में आपको पैन कार्ड और इसके उपयोग के बारे में कुछ महत्वपूर्ण ...

Windows 7 को Genuine कैसे बनाये?

अगर अपने PC पर windows 7 के pirated version को install किया है तो तो आपके सिस्टम पर windows केवल 1 महीने तक ही activate रहती है इसके बाद एक error message display होने लगता है "This Copy of Windows is not Genuine" और यह आपको windows को फिर से activate करने के लिए product key को purchase करने के लिए पूछता है। इस पोस्ट में आपको बताऊंगा की command prompt से  SLMGR -REARM  command का उपयोग करके  Windows को genuine कैसे बनाते है? हम windows OS को 3 महीने तक के लिए slmgr -rearm कमांड से genuine बना सकते है। इस पोस्ट में बताई गयी method से आप windows XP/Vista/7/8 को genuine बना सकते है। तो चलिए आपको बता देता हु की windows को genuine कैसे बनाते है लेकिन इससे पहले में आपको बता दू की बास्तव में slmgr -rearm command क्या है और यह कैसे काम करती है? Slmgr -rearm command क्या है? SLMGR विंडोज सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग प्रबंधन tool है और rearm कमांड मशीन की लाइसेंसिंग स्थिति को रीसेट करता है। और ये कमांड windows (32 bit ) और windows (64-bit ) दोनो...

Driving Licence के लिए Online Apply कैसे करे?

ये बात तो हम सभी जानते है की Driving licence बनवाने के लिए कितनी परेशानी होती है और कई बार RTO ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते है। कई लोग इस काम के लिए ब्रोकर या एजेंट की मदद भी लेते है जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क भी देना होता है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए offline apply करने से हमारा समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। लेकिन अब ये काम हम इंटरनेट के जरिये भी कर सकते है। जी हां अब सिर्फ 10 मिनिट में ही हम ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन apply कर सकते है। भारत सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से सम्बंधित सभी कार्यो को करने के लिए online सेवा शुरू की है , इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और driving test का schedule भी अपनी सुविधा के हिसाब से बुक कर सकता है। इसके साथ ही अगर किसी का ड्राइविंग लाइसेंस expire हो चुका है तो भी online renew भी कर सकता है। अगर आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो सबसे पहले आपको learning licence के लिए apply करना होगा और learning licence मिलने के बाद ही आप driving lice...

Search Engine Results में Blog Title से पहले Post Title कैसे Show करे?

आज में blogger blog के SEO को improve करने के लिए एक बहुत ही important tips लेकर आया हु। इस post में आपको बताऊंगा की   Search Engine Results में blogger Blog के blog Title से पहले Post Title Show कैसे करते है। ब्लॉग के On-page SEO के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि यदि आप ब्लॉग को सर्च इंजन फ्रेंडली नहीं बनाते है तो समझ लें कि आप अपने ब्लॉग का 90% ट्रैफिक loss कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे हैं कि सर्च रिजल्ट में post title को ब्लॉग title से पहले क्यों दिखाना चाहिए? क्योंकि Google search results में title के लिए केवल 65 characters (रिक्त स्थान के साथ) दिखाता है और अगर आपके पोस्ट का title 65 characters से अधिक है तो पूरे पोस्ट का title search results में show नहीं होगा। इसीलिए बहुत से लोग इस पर क्लिक नहीं करते है। जससे आपके ब्लॉग पर सर्च इंजन से ट्रैफिक भी कम आता है।  ब्लॉगर में Blog Title से पहले Post Title कैसे show करे? क्या...

SBI इंटरनेट बैंकिंग ऑनलाइन Activate कैसे करे?

अगर आपका बैंक अकाउंट SBI की किसी भी ब्रांच में है तो आप घर बैठे इंटरनेट की सहायता से SBI Net Banking activate कर सकते है और अपने अकाउंट को मैनेज और कण्ट्रोल कर सकते है। इस पोस्ट में आपको बताऊंगा की SBI (State Bank of India) बैंक में internet banking कैसे activate करते है। इंटरनेट के बढ़ते उपयोग को देखकर लोग भी इंटरनेट से जुड़ रहे है और अपना काम आसान कर रहे है इसी के चलते सभी बैंको ने भी बहुत समय पहले ही इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा चालू कर दी थी लेकिन आज भी बहुत से लोग है जो इसका इस्तेमाल नहीं करते है। और ऐसे लोग बैंक का छोटा मोटा काम के लिए घंटो बैंक की लाइन में लगकर अपना समय बरबाद करते है। इसलिए मेने ये पोस्ट लिखा है ताकि ऐसे लोग जिन्होंने अभी भी इंटरनेट बैंकिंग को चालू नहीं किया है वो लोग आसानी से इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के बारे में जान सके। इसके क्या फायदे होते है? हम नेट बैंकिंग से क्या काम कर सकते है? इसके बारे में जान सके। SBI Internet banking को दो तरीके से activate कर सकते है - 1. SBI branch में जाकर - इसके लिए आपको SBI बैंक की उस ब्रांच में जाकर इंटरनेट बैंक...