सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Blogger में Custom Robots.txt कैसे Add करे?

यदि आप ब्लॉगिंग के field में नए हैं, तो आपको निश्चित रूप से robots.txt के बारे में कोई नॉलेज नहीं होगा क्योंकि नए ब्लॉगर्स अपने ब्लॉग के लिए Advance SEO की सेटिंग नहीं करते हैं, इसलिए उनके ब्लॉग की रैंकिंग सर्च इंजन पर अच्छी नहीं होती है और एसईओ सेटिंग के बिना ब्लॉग को popular बनाने में बहुत समय लगता है।

custom robots txt setting blogger

इस post में आपको ये बताने जा रहा हु की Blogger Blog में Custom Robots.txt कैसे add करते है? जबकि मैंने पिछले पोस्ट में ब्लॉगर में Custom page not found setting करने के लिए tutorial लिखा था।

Custom robots.txt ब्लॉग के SEO का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस पोस्ट को लिखने का मेरा एकमात्र उद्देश्य यह है कि मैं आपके जैसे नए ब्लॉगर्स को robots.txt के बारे में बताना चाहता हूं जिसके द्वारा आप अपने ब्लॉग को सर्च इंजन friendly बना सके।

Robots.txt क्या है?


Robots.txt एक फ़ाइल है जिसमें कुछ code और महत्वपूर्ण कीवर्ड होते है। जब आप एक नया पोस्ट पब्लिश करते हैं, तो सर्च इंजन एक क्रॉलर (या स्पाइडर) को उस पोस्ट को इंडेक्स करने के लिए भेजता है जैसे Google के क्रॉलर Googlebot हैं। तो सबसे पहले, क्रॉलर आपके ब्लॉग की robots.txt फ़ाइल को check करता है, और यह फाइल web क्रॉलर को सूचित करती है कि search इंजन इस पोस्ट को index कर सकता है या नहीं?

Custom robots.txt ब्लॉगर के SEO के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

यदि आपने अभी तक ब्लॉगर में कस्टम robots.txt सेट नहीं किया है, तो समझ लें कि आपने ब्लॉग SEO का एक महत्वपूर्ण हिस्सा छोड़ दिया है। क्योंकि ब्लॉगर ब्लॉग में कुछ ऐसे पेज होते हैं जैसे search, archive, label जिन्हें आप इंडेक्स नहीं करना चाहते लेकिन क्रॉलर उन्हें indexed कर लेता हैं। इसलिए ब्लॉग में कस्टम robots.txt सेटअप करना आवश्यक है।

Custom robots.txt कैसे work करता है?

Custom robots.txt एक ऐसा कोड है, जिसके द्वारा हम कुछ नियम सेट कर सकते हैं कि सर्च इंजन कौन-सी पोस्ट को इंडेक्स कर सकता है और कौन सी posts को इंडेक्स नहीं कर सकता।

सरल शब्दों में, यदि आप किसी भी पेज या अपने ब्लॉग के पोस्ट को सर्च इंजन पर इंडेक्स नहीं करना चाहते हैं, तो आप उस पेज को Custom Robots.txt के माध्यम से प्रतिबंधित कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि आपने अपने किसी पेज को प्रतिबंधित कर दिया है, तो सर्च इंजन उस पेज को स्कैन नहीं करेगा और सर्च रिजल्ट्स में नहीं दिखायेगा।

Robots.txt फाइल को कहाँ से देख सकते है?

जब हम एक नया ब्लॉग बनाते हैं तो डिफ़ॉल्ट रूप से ब्लॉगर में एक robots.txt फ़ाइल बन जाता है जो ब्लॉगर के सर्वर पर रहता है। यदि आप अपने ब्लॉग का robots.txt फ़ाइल देखना चाहते हैं, तो आप अपने ब्लॉग URL से देख सकते हैं:

http://youblog.blogspot.com/robots.txt

ब्लॉगर के लिए Custom Robots.txt file

ब्लॉगर पर host किए जाने वाले प्रत्येक ब्लॉग में डिफ़ॉल्ट robots.txt फ़ाइल होती है जो कुछ इस तरह दिखती है:

User-agent: Mediapartners-Google 

Disallow: 

User-agent: * 

Disallow: /search 

Allow: /  

Sitemap: http://yourblog.blogspot.com/feeds/posts/default?orderby=UPDATED 

ब्लॉगर में Custom Robots.txt कैसे जोड़े?


अगर आप ब्लॉगर में Custom Robots.txt जोड़ना चाहते हैं, मेरे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करे -

Step 1: अपने ब्लॉगर dashboard पर जाएं

Step 2: Setting पर जाये → Search preference पर क्लिक करें → crawler and indexing section में जाये।

Step 3: Custom robots.txt में Edit लिंक पर क्लिक करें

Step 4: Custom robots.txt को enable करने के लिए yes चुनें।

Step 5: अब आपको एक text बॉक्स दिखाई देगा, आपको इस बॉक्स में custom robots.txt फ़ाइल पेस्ट करना होगा।

Blogger Blog Me Custom Robots.txt Kaise Add Kare

Step 6: अंत में save changes बटन पर क्लिक करें।

Custom robots.txt द्वारा किसी भी पेज या पोस्ट को सर्च इंजन पर इंडेक्स होने से कैसे रोके?

यदि आप किसी पेज को सर्च रिजल्ट्स में ब्लॉक करना चाहते हैं तो आप उस पेज के URL को Disallow कर सकते हैं।

Example-

मान लें कि आपने एक demo पेज बनाया है जिसका यूआरएल निम्नानुसार है

https://yourblog.blogspot.com/p/demo.html

लेकिन यदि आप इस पेज को इंडेक्स नहीं करना चाहते हैं, तो इस तरह से Custom Robots.txt जोड़ें:

User-agent: Mediapartners-Google 

Disallow: 

User-agent: * 

Disallow: /search 

Disallow: /p/demo.html 

Allow: / 

Sitemap: http://yourblog.blogspot.com/feeds/posts/default?orderby=UPDATED 

अब demo पेज को सर्च इंजन index नहीं करेगा।

मुझे आशा है की अब आपको ब्लॉगर पर custom robots.txt को जोड़ना आ गया होगा। अगर ब्लॉगर ब्लॉग में कस्टम robots.txt सेट करने में आपको कोई doubt या प्रॉब्लम हो रही है तो मुझसे पूछ सकते है।

Tags: Blogger, Blogspot, Custom Robots.txt Setting Blogger, SEO, Blogger SEO, Robots.txt

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Driving Licence के लिए Online Apply कैसे करे?

ये बात तो हम सभी जानते है की Driving licence बनवाने के लिए कितनी परेशानी होती है और कई बार RTO ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते है। कई लोग इस काम के लिए ब्रोकर या एजेंट की मदद भी लेते है जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क भी देना होता है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए offline apply करने से हमारा समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। लेकिन अब ये काम हम इंटरनेट के जरिये भी कर सकते है। जी हां अब सिर्फ 10 मिनिट में ही हम ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन apply कर सकते है। भारत सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से सम्बंधित सभी कार्यो को करने के लिए online सेवा शुरू की है , इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और driving test का schedule भी अपनी सुविधा के हिसाब से बुक कर सकता है। इसके साथ ही अगर किसी का ड्राइविंग लाइसेंस expire हो चुका है तो भी online renew भी कर सकता है। अगर आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो सबसे पहले आपको learning licence के लिए apply करना होगा और learning licence मिलने के बाद ही आप driving lice...

PAN Card के लिए Online Apply कैसे करे?

अब पैन कार्ड बनवाना बहुत ही आसान हो गया है। आप घर बैठे इंटरनेट की मदद से पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अब पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है और ना ही किसी ब्रोकेर या एजेंट के जरिये अतिरिक्त पैसे देकर पैन कार्ड बनवाने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। अब ऑनलाइन सेवाएं आने के बाद आप घर बैठे ये काम सिर्फ सिर्फ 5 मिनिट में कर सकते है, जी हां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने Tax Information Network नाम की एक ऑनलाइन वेबसाइट शुरू की है जहा हम पैन कार्ड से जुड़े सभी काम ऑनलाइन कर सकते है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है और अभी तक पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। आपको बता दू की पैन कार्ड एक जरुरी डॉक्यूमेंट है, अगर आप जॉब या बिज़नेस करते है तो इनकम टैक्स भरने के लिए आपके पास पैन कार्ड होना बहुत जरुरी है। लेकिन आज के समय में हर किसी के पास पैन कार्ड होना चाहिए क्योकि पैन कार्ड का उपयोग हर जगह होने लगा है। पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की process बताने से पहले में आपको पैन कार्ड और इसके उपयोग के बारे में कुछ महत्वपूर्ण ...

SBI इंटरनेट बैंकिंग ऑनलाइन Activate कैसे करे?

अगर आपका बैंक अकाउंट SBI की किसी भी ब्रांच में है तो आप घर बैठे इंटरनेट की सहायता से SBI Net Banking activate कर सकते है और अपने अकाउंट को मैनेज और कण्ट्रोल कर सकते है। इस पोस्ट में आपको बताऊंगा की SBI (State Bank of India) बैंक में internet banking कैसे activate करते है। इंटरनेट के बढ़ते उपयोग को देखकर लोग भी इंटरनेट से जुड़ रहे है और अपना काम आसान कर रहे है इसी के चलते सभी बैंको ने भी बहुत समय पहले ही इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा चालू कर दी थी लेकिन आज भी बहुत से लोग है जो इसका इस्तेमाल नहीं करते है। और ऐसे लोग बैंक का छोटा मोटा काम के लिए घंटो बैंक की लाइन में लगकर अपना समय बरबाद करते है। इसलिए मेने ये पोस्ट लिखा है ताकि ऐसे लोग जिन्होंने अभी भी इंटरनेट बैंकिंग को चालू नहीं किया है वो लोग आसानी से इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के बारे में जान सके। इसके क्या फायदे होते है? हम नेट बैंकिंग से क्या काम कर सकते है? इसके बारे में जान सके। SBI Internet banking को दो तरीके से activate कर सकते है - 1. SBI branch में जाकर - इसके लिए आपको SBI बैंक की उस ब्रांच में जाकर इंटरनेट बैंक...

मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से कैसे Link करे?

अगर अभी तक अपने अपने Mobile number को Aadhaar card से link नहीं करवाया है तो जल्दी ही link करा ले नहीं तो आपका मोबाइल नंबर बंद हो जायेगा। क्योकि भारत सरकार ने एक नया नियम बना दिया है कि अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक नहीं होता है तो आपका नंबर deactivate कर दिया जायेगा। मतलब आपके मोबाइल नंबर पर incoming call , outgoing call , internet services और messaging services को पूर्णता बंद कर दिया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद telecom operator companies ने भी मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए अपने ग्राहकों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना जरुरी है और इसके लिए आख़री तारीख 31 March 2018 तक है। अगर अभी तक आपका आधार कार्ड भी नहीं बना है तो आधार कार्ड भी बनवा ले क्योकि बिना आधार के अब कोई भी काम करना मुश्किल हो गया है। आधार कार्ड को अब पेनकार्ड , बैंक अकाउंट, और मोबाइल नंबर से लिंक करवाना आवश्यक कर दिया गया है। अब आधार कार्ड का उपयोग गैस कनेक्शन से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न करने तक में होने लगा है। मत...

Mutual Fund क्या है? Mutual Fund में Invest कैसे करे?

बहुत से लोग  mutual fund के बारे में नहीं जानते है  क्योकि इस प्रकार के financial terms में उनकी रूचि नहीं होती है और वो सोचते है की वे किसी झंझट में नहीं पड़ना चाहते है। जबकि कुछ ऐसी स्कीम होती है जिससे अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। अगर mutual fund में सोच समझकर money investment किया जाये तो कम समय में लाखो रूपये earn कर सकते है। अगर आप भी mutual fund के बारे में जानें चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े तभी आप जान पाएंगे की  mutual fund क्या है? इसमें investment कैसे करते है? mutual fund में invest करने पर क्या जोखिम है ? Mutual Fund क्या है? बहुत सारे निवेशकों द्वारा जमा की गयी राशि(पैसे) को mutual fund कहते है और उस पैसा को एक fund में डाल दिया जाता है। और इस जमा राशि को fund manager द्वारा manage किया जाता है और fund manager अपनी skills का उपयोग करके उस fund में जमा पैसो से financial assets को खरीदने में या वित्तीय साधनो में निवेश करता है। mutual funds में कई प्रकार से निवेश किया जाता है और invest में ह...