सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से कैसे Link करे?

अगर अभी तक अपने अपने Mobile number को Aadhaar card से link नहीं करवाया है तो जल्दी ही link करा ले नहीं तो आपका मोबाइल नंबर बंद हो जायेगा। क्योकि भारत सरकार ने एक नया नियम बना दिया है कि अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक नहीं होता है तो आपका नंबर deactivate कर दिया जायेगा। मतलब आपके मोबाइल नंबर पर incoming call , outgoing call , internet services और messaging services को पूर्णता बंद कर दिया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद telecom operator companies ने भी मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए अपने ग्राहकों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना जरुरी है और इसके लिए आख़री तारीख 31 March 2018 तक है। अगर अभी तक आपका आधार कार्ड भी नहीं बना है तो आधार कार्ड भी बनवा ले क्योकि बिना आधार के अब कोई भी काम करना मुश्किल हो गया है। आधार कार्ड को अब पेनकार्ड , बैंक अकाउंट, और मोबाइल नंबर से लिंक करवाना आवश्यक कर दिया गया है। अब आधार कार्ड का उपयोग गैस कनेक्शन से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न करने तक में होने लगा है। मतलब साफ़ है की किसी भी सरकारी योजना या काम के लिए अब आधार कार्ड जरुरी है।

Link Mobile Number with Aadhaar Card

इस पोस्ट को लिखने का मेरा एक ही कारण है की जिन लोगो ने अभी तक अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है उन्हें मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से कैसे लिंक करने का तरीका बता दू।

तो आइये जानते है की मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से कैसे लिंक करते है और इसका तरीका क्या है?

Mobile Number को Aadhaar Card से कैसे link करे?


1. अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लेकर नजदीकी Aadhaar enrollment center या SIM retailer store पर जाये।

2. रिटेल स्टोर के executive या डेस्क पर अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की details दे।

3. Executive आपके मोबाइल नंबर पर एक verification code (OTP) भेजेगा। उस कोड को executive को बताकर अपने मोबाइल नंबर को verify करे।

4. इसके बाद आपका finger print से आधार कार्ड का verification होगा।

5. अब 24 घंटे के अंदर आपके मोबाइल नंबर पर एक फाइनल verification का मैसेज आएगा जिसका reply में आपको Y लिखकर send कर देना है। 

6. अब finally आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो जायेगा।

Note - अगर आपका मोबाइल नंबर का SIM कार्ड आपके नाम पर नहीं है तो उस व्यक्ति को (उसके आधार कार्ड के साथ) ले जाये जिसके ID कार्ड से अपने SIM ख़रीदा था। क्योकि details match नहीं होने पर आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं होगा।

दोस्तों यदि आपको mobile number को aadhaar card से लिंक कैसे करते है, इस सम्बन्ध में कोई सवाल पूछना है या कोई doubt हो तो आप हमसे comment करके पूछ सकते है।

Tags: Mobile Number, Aadhaar Card, Link Mobile number with Aadhaar Card, Link Aadhaar card with Mobile number 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SBI बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर Register/Change कैसे करे?

सभी बैंको ने अपने ग्राहकों को उनके बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर को जोड़ने की सुविधा बहुत समय पहले ही शुरू कर दी थी लेकिन अभी भी बहुत से लोग है जिन्होंने अपने मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट में रजिस्टर नहीं कराया है। अगर अपने भी अभी तक अपने SBI बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर को रजिस्टर नहीं कराया है तो दोस्तों में इस पोस्ट में यही बताने वाला हु की State bank of India (SBI) के अकाउंट में mobile number को register/link/update/change कैसे करते है। मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से लिंक करने के क्या फायदे है? इसे होने वाले फायदों की बात करे तो सबसे पहले बात आती है बैंक अकाउंट की सिक्योरिटी की जो की हर व्यक्ति चाहता है। इसके अलावा आप घर बैठे अपने बैंक अकाउंट से सम्बंधित सभी जानकारी अपने मोबाइल नंबर के जरिये प्राप्त कर सकते है। अगर अपने मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट में रजिस्टर किया है तो आपको निम्नलिखित जानकारी मिलेगी - 1. जब भी आप अपने बैंक अकाउंट में पैसा जमा करेगे या पैसे निकलेंगे तो आपके मोबाइल पर एक notification message आएगा। 2. जब भी आप अपने बैंक अकाउंट से किसी दूसरे अकाउंट में प...

PAN Card के लिए Online Apply कैसे करे?

अब पैन कार्ड बनवाना बहुत ही आसान हो गया है। आप घर बैठे इंटरनेट की मदद से पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अब पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है और ना ही किसी ब्रोकेर या एजेंट के जरिये अतिरिक्त पैसे देकर पैन कार्ड बनवाने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। अब ऑनलाइन सेवाएं आने के बाद आप घर बैठे ये काम सिर्फ सिर्फ 5 मिनिट में कर सकते है, जी हां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने Tax Information Network नाम की एक ऑनलाइन वेबसाइट शुरू की है जहा हम पैन कार्ड से जुड़े सभी काम ऑनलाइन कर सकते है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है और अभी तक पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। आपको बता दू की पैन कार्ड एक जरुरी डॉक्यूमेंट है, अगर आप जॉब या बिज़नेस करते है तो इनकम टैक्स भरने के लिए आपके पास पैन कार्ड होना बहुत जरुरी है। लेकिन आज के समय में हर किसी के पास पैन कार्ड होना चाहिए क्योकि पैन कार्ड का उपयोग हर जगह होने लगा है। पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की process बताने से पहले में आपको पैन कार्ड और इसके उपयोग के बारे में कुछ महत्वपूर्ण ...

Blogger में Custom Robots Header Tags सेटिंग कैसे करे?

आज मैं ब्लॉगर ब्लॉग के लिए एक महत्वपूर्ण SEO tips लेकर आया हूं। यह पोस्ट उन ब्लॉगर के लिए है जिनका ब्लॉग ब्लॉगर प्लेटफार्म पर बना हैं और उन लोगों ने अभी तक अपने ब्लॉग के लिए  Custom Robots Header Tags Setting नहीं की हैं। इस सेटिंग को करने के बाद आपका ब्लॉग और भी ज्यादा सर्च इंजन फ्रेंडली हो जायेगा और साथ ही आपके ब्लॉग का traffic भी बढ़ेगा और आपके ब्लॉग पोस्ट की indexing सर्च इंजन पर फ़ास्ट हो जाएगी। इस पोस्ट के माध्यम से, आप अपने ब्लॉग में आसानी से Custom Robots Header Tags सेटिंग कर सकते हैं। कस्टम रोबोट हेडर टैग के बारे में जानने के लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा। बहुत से नए ब्लॉगर्स जो ब्लॉगर पर अपना ब्लॉग तो बना लते है और बहुत सी पोस्ट भी लिखते हैं, लेकिन वे अपने ब्लॉग को SEO friendly नहीं बना पाते हैं क्योंकि उनके पास SEO के बारे में ज्यादा नॉलेज नहीं होता है। इसीलिए मैंने यह पोस्ट लिखा है ताकि नए ब्लॉगर अपने ब्लॉग में Custom Robots...

Blog को Google Search Console में कैसे Add करे?

ब्लॉग को Google के search engine पर submit करने के लिए पहले आपको अपने ब्लॉग को Google webmaster tools  में add or verify करना होगा। आज में इस पोस्ट में आपको बताऊंगा की  Blogger Blog को  Google Webmaster Tool (Google search console) में Submit  कैसे   करते है। Google वेबमास्टर्स टूल में एक ब्लॉग add करने के लिए दो steps हैं  - 1. Google वेबमास्टर टूल में ब्लॉग Submit करना   2. ब्लॉग ownership को verify करना।  Blog को Google Webmasters Tools में Add और Verify कैसे करे?  Google वेबमास्टर्स टूल में एक ब्लॉग add/verify करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को follow करें। Step 1: Google webmaster tools पर जाएं Step 2: अपना ब्लॉग URL Add करने के लिए "Add a Property" बटन पर क्लिक करें और अपने blog का URL submit करे। Step 3: Next, आपको अपने ब्लॉग के ownership को सत्यापित करना होगा, इसलिए HTML Meta tag का उपयोग करके verify करें। यह ब्ल...

Blogger ब्लॉग को Google Analytics से Link कैसे करे?

यदि आपने ब्लॉगर पर अपना ब्लॉग बना लिया है और ब्लॉग पर traffic आने लगा है तो यह आवश्यक हो जाता है कि आप अपने ब्लॉग को Google Analytics से लिंक करे।  क्योंकि Google Analytics के माध्यम से आप आसानी से अपने ब्लॉग के traffic को analyse कर सकते हैं इस पोस्ट में आपको बताऊंगा की  Google analytics में blogger blog को add कैसे  करते है। अगर आपको Google Analytics के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो यह पोस्ट केवल आपके लिए है।  इस पोस्ट में, मैं नीचे दी गयी 4 चीजे explain कर रहा हु जो बहुत महत्वपूर्ण हैं। 1. Google analytics क्या है?  2. Google Analytics पर account कैसे बनाते है?  3. Google Analytics के साथ अपने ब्लॉगर ब्लॉग को कैसे link करते है?  4. Google Analytics और Google search console (Google webmaster tools) को कैसे Integrate करते है? तो आइए हम सभी points को एक-एक करके समझें। Google analytics क्या है? Google Analytics एक ऐसा tools है जो ब्लॉगर्स को अपने ब्लॉग...